Skip to content
Home » HOME » Taiwan Earthquake: भीषण भूकंप के चलते अब तक 4 लोगों की मौत

Taiwan Earthquake: भीषण भूकंप के चलते अब तक 4 लोगों की मौत

Share this story

Taiwan Earthquake: बुधवार की सुबह कुदरत ने दक्षिण पूर्वी एशिया में एक बार फिर कहर बरपाया है। दरअसल ताइवान में हाई मैग्नीट्यूड के भूकंप ने ताइवान की राजधानी ताइपे और आस पास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी है। बताया जा रहा है की यह पिछले 25 सालों का सबसे तेज भूकंप है। 

यूएसजीएस (USGS) के मुताबिक ये भूकंप 7.4 मैग्नीट्यूड का है, वहीं जापान के मौसम विभाग (JMA) ने इसे 7.7 मैग्नीट्यूड का बताया है। इस हादसे से अब तक 4 लोगों की जान चुकी है, 60 लोग फंसे हुए हैं, वहीं 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां की उड़ने रद्द कर  दी गई हैं।   

आस-पास के इलाकों में भी दिखा असर 

जापान ने इस भूकंप के बाद सुनामी की छोटी लहरें रिकॉर्ड की। जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी क्षेत्र में सुनामी की वार्निंग भी जारी की थी। वहीं फिलीपींस के भूकंप विभाग ने वहां के तटीय निवासियों को चेतावनी देते हुए, तटों को छोड़ किसी ऊंचे स्थान पर जाने को कहा। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप का आभास, दक्षिण-पश्चिमी चीन के फूजिआन क्षेत्र में भी देखने को मिला है। 

क्यों इस क्षेत्र में आती रहती हैं आपदाएं 

ये क्षेत्र सरकम-पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में प्रशांत महासागर की प्लेट अपने दोनों और से अमरीकी और एशिया-ऑस्ट्रेलिया प्लेट से टकराती है। इस कारण इस क्षेत्र में अत्यधिक भूकंप, सुनामी, और ज्वालामुखी घटनाएं होती हैं। 

जापान की स्थिति और भी गंभीर है। जापान में 4 प्लेटें मिलती हैं, यही कारण है कि जापान और इससे लगे हुए क्षेत्र दुनिया का 18 प्रतिशत भूकंप का सामना करते हैं। जापान में हर साल तकरीबन 1500 भूकंप आते हैं, यहां तक की जापान में हर 5 मिनट में कोई न कोई भूकम्पीय घटना होती है।   

यह भी पढ़ें

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी

Author

Discover more from Ground Report

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading